दहेज की खातिर एक और विवाहिता प्रताड़ित, ससुरालियों पर लगाए यह गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि लाखों की रकम देने के बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। इस कार्य में पति की प्रेमिका की भी संलिप्तता बताई गई है। आरोप यह भी है कि विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया गया। एसएसपी के आदेेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वर्तमान में ग्राम उदयलालपुर, पोस्ट आनन्दपुर में रह रही विवाहिता नवनीत संधू पुत्री इन्द्रजीत सिंह संधू ने ससुरालियों की दहेज प्रताड़ना की शिकायत एसएसपी से की है। कहा है कि उसका विवाह 15 फरवरी 2022 को धनौरी काशीपुर निवासी वीरजोत सिंह ग्रेवाल के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे। साथ ही असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बात-बात पर पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता। इस कार्य में उसके माता-पिता और प्रेमिका भी उसका साथ देती।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

आरोप है कि ‌पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही ससुराली उस पर आत्महत्या करने का दबाव बनाते। साथ ही उसे नशीली दवाईयां दी जाने लगी। जब उसने प्रताड़ना से मायके पक्ष को अवगत कराया तो उन्होंने करीब 35 लाख की रकम लाकर ससुरालियों को दे दी। लेकिन कुछ समय बाद पुनः उस पर और दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद