उत्तराखंड..लोक सेवा आयोग की एक और भर्ती निरस्त, 740 पदों के लिए

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में एक और भर्ती निरस्त कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई भर्ती भी निरस्त कर दी है। इसमें 740 पदों की इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस प्रकरण में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

31 हजार युवाओं ने किया था आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा संसदीय सीट में पहले 2 घंटे में ये रहा मतदान प्रतिशत

लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2021 में ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई, पंचायती राज, लघु सिंचाई, लोनिवि, ऊर्जा और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें 740 पदों के लिए आयोग को 31 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इसके बाद बीते साल सात से 10 मई के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। 31 अगस्त को परिणाम जारी किया गया था। कुछ विभागों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन ने भी फेरे के बाद मतदान किया,लोगों से की ये अपील

इस बीच जनवरी में पटवारी भर्ती लीक सामने आने के बाद आरोपियों की जेई भर्ती में संलिप्ता सामने आई। जिस पर एसआईटी ने मुकदमा दर्ज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

अब आयोग ने नकल पुष्टि होने के बाद जेई भर्ती में लिखित और साक्षात्कार परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसान इस परीक्षा के लिए अब अप्रैल दूसरे सप्ताह में जेई भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया जाएगा, साथ ही नवंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूर्व की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु और फीस में छूट का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद