शहीद जवान को अंतिम सलाम….जब तक सूरज चांद रहेगा बृजेश तेरा नाम रहेगा

खबर शेयर करें

 

पूर्वी सिक्किम में सेना के वाहन खाई में गिरने के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा गांव

 

रानीखेत : पूर्वी सिक्किम में सेना का वाहन खाई में में गिरने के बाद शहीद हुए सरना गांव ताड़ीखेत ब्लॉक के बृजेश सिंह रौतेला(23) पुत्र दलवीर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुँच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद जवान के अंतिम दर्शन किये। लोगों ने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा बृजेश तेरा नाम रहेगा।

 

 

इसके बाद बृजेश सिंह रौतेला की खिराड़ेश्वर महादेव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उल्लेखनीय है कि गंगटोक को सोमगो झील व भारत चीन सीमा के निकट नाथुला के पास यह हादसा हुआ था। इसमें बृजेश शहीद हो गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद