वीडियो…..सांसद प्रदीप टम्टा से पूछा विधान चुनाव लड़ोगे तो सियासी अंदाज में दिया ये जवाब……..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास कर सकती है।

 

यहां होटल शिखर में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सभा सांसद ने प्रदेश की बीजेपी की सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की बात कह रहे हैं। इसको अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू रोग रोकथाम की जानकारी दी

 

इस पर सवाल उठाते हुए टम्टा ने कहा नवंबर या दिसम्बर महीने में आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं को धोखा देने का काम कर रहे हैं। कहा कि यदि राज्य सरकार सच में युवाओं के हित में काम करती तो आज तक रिक्त पदों पर भर्ती शुरू किसलिए नहीं की। टम्टा ने कहा कि अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा सरकार ने जो जनता से वायदे किये थे वह सब जुमलेबाजी थी।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू रोग रोकथाम की जानकारी दी

 

टम्टा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो सरकारी व निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएं जाएंगे। साथ ही आरक्षित वर्ग के लोगों के हितों को भी सुरक्षित रखने का काम कांग्रेस करेगी। पलायन को लेकर भी कांग्रेस चिंतित है। सरकार आने पर इस समस्या से निपटने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय मे ही गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए वहाँ भवन बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू रोग रोकथाम की जानकारी दी

अब 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाई जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विधान चुनाव लड़ेंगे इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देने के लिए यह उचित फोरम नहीं है। यदि संगठन उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहता है या वह चुनाव लड़ना चाहते हैं इसके लिए उचित मंच पर बात रखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद