दुस्साहस……राजधानी में महिला से छेड़छाड़, चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी दून में महिला अपराध से जुड़ा एक संगीन मामला प्रकाश में आया है। यहां पहले तो राह चलती महिला से छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं विरोध पर जान से मारने और तेजाब से हमले की धमकी दे दी गई। इस मामले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील भट्ट नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। कांवली रोड पर काम पर जाते समय उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेडखानी की गयी तथा मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने तथा चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता है, इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। यदि किसी बालिका, महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाये ना, तत्काल पुलिस को बतायें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद