अल्मोड़ा: बधाई दीजिये,भारती पांडे चुनी गई एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन की कोषाध्यक्ष

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन (APYGN) की फिर से कोषाध्यक्ष चुन ली गई हैं। एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन की सचिव आया (लेबनॉन) ने आज समूह के माध्यम से इसकी घोषणा की।

एपीवाईजीएन एशिया प्रशांत क्षेत्र के लगभग दो दर्जन देशों में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय मुद्दों पर काम कर रहे युवाओं का एक सशक्त संगठन है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म

उत्तराखंड छात्र संगठन पूर्व से ही एपीवाईजीएन के सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। इस बीच दक्षिण कोरिया में जून में प्रस्तावित ग्लोबल यंग ग्रींस की कॉन्ग्रेस में एशिया प्रशांत क्षेत्र युवा संगठन के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डीडीहाट के रहने वाले कांस्टेबल नवीन कन्याल का निधन

उत्तराखंड छात्र संगठन की संयोजक के रूप में भारती पांडे और हेमा कांडपाल पिछले तीन वर्षों से इस संगठन में भारतीय छात्र व युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ग्राम पल्यूं में पली बढ़ी व राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना की पूर्व छात्रा भारती पांडे सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ ही वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग में अध्ययनरत हैं। एक पत्रकार के रूप में भी सक्रिय हैं। एवं क्षेत्रीय व राष्ट्रीय जन आन्दोलनों में भी सक्रिय रहती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद