छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूओयू में अब बिना अतिरिक्त शुल्क के प्रवेश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विवि प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से अतिरिक्त शुल्क मुक्त (नो कन्वीनियंस/पेमेंट चार्ज) बना दिया है।

अब छात्रों को केवल उनका निर्धारित प्रवेश शुल्क ही देना होगा, किसी भी तरह का हिडन या एक्स्ट्रा चार्ज नहीं कटेगा। पहले ऑनलाइन फीस जमा करते समय विद्यार्थियों को मूल शुल्क के अलावा एक्स्ट्रा पेमेंट चार्ज देना पड़ता था, जिससे उन पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ता था। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने तकनीकी सहयोगी पेएवाययू के माध्यम से इस समस्या का समाधान करते हुए नया भुगतान गेटवे लाइव कर दिया है। अब छात्र क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई समेत सभी डिजिटल माध्यमों से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फीस भर सकेंगे। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने बताया की विद्यार्थियों से ऑनलाइन भुगतान के दौरान अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की जानकारी मिली थी। पीएनबी रेलवे बाजार शाखा की प्रबंधक बबीता कांडपाल ने कहा कि बैंक किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विवि का सहभागी बनकर बेहद खुश है। इस दौरान बैंक की ओर से विवि के सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद