हल्द्वानी: घर से सब्जी लेने निकली 12 साल की बच्ची लापता, तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। डहरिया इलाके से 12 वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

प्रगति विहार फेज दो डहरिया निवासी किरन माहेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्राची माहेश्वरी सोमवार दिन में एक बजे घर से संत आश्रम वाली गली की तरफ सब्जी लेने के लिए निकली थी। सब्जी विक्रेता ने प्राची की मां को फोन कर सूचना दी कि प्राची दुकान पर नहीं पहुंची। परिजनों ने आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूओयू में अब बिना अतिरिक्त शुल्क के प्रवेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद