बड़ी खबर: नैनीताल में बाहरी वाहनों पर तीन सौ, लोकल पर दो सौ प्रवेश शुल्क, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल आने वाले पर्यटकों समेत बाहरी लोगों के वाहनों को अब 172 फीसदी अधिक एंट्री शुल्क चुकाना होगा। शहर के तीनों प्रवेश द्वारों पर अब 110 की जगह 300 रुपये की पर्ची कटेगी। पालिका की ओर से बढ़ा हुआ शुल्क तीनों चुंगियों पर मंगलवार से लागू कर दिया गया है।

पालिका की ओर से बाहरी वाहनों से 300 रुपये के हिसाब से शुल्क लिया जा रहा है। बाकायदा इसकी पर्ची तक काटी जा रही है। वहीं नैनीताल जिले में रजिस्टर्ड निजी और व्यावसायिक वाहनों से 110 रुपये के बजाय 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: यहां सुबह सुबह हटाया अतिक्रमण

कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका ने शुल्क वसूली को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में गजट नोटिफिकेशन में संशोधन कर नई दरों से शुल्क वसूली करने की बात कही गई थी। अभी संशोधित दरों का गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है उससे पहले ही मंगलवार से शहर की लेकब्रिज, फांसी गधेरा, और बारापत्थर चुंगी से प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों से 300 रुपये शुल्क वसूला जाने लगा है। ऐसे में अब शहर में प्रवेश करने पर पर्यटकों को और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद