उत्तराखंड ब्रेकिंग::: कांग्रेस के इस विधायक ने कहा मुख्यमंत्री के लिए छोड़ सकते हैं अपनी सीट…. उत्तराखंड प्रभारी पर उठाए कई सवाल

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के बाद कांग्रेस में बवाल हो गया है। विधायकों के पार्टी छोड़ने की बात सामने आ रही है। अब धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सीट छोड़ सकते हैं। कहा कि जनता कहेगी तो 2014 में एक बार अपनी विधायकी छोड़ी थी। क्षेत्र के विकास के लिए यदि उनके क्षेत्र के लोग कहेंगे तो वह फिर इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने को भी वह तैयार हैं। धामी ने कहा कि बड़ी संख्या में विधायक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में गुटबाजी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि जब हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा लिया गया तो प्रदेश प्रभारी से इस्तीफा किस लिए नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर महिला कैदी से पुलिस वैन में दो कैदियों ने किया दुष्कर्म
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद