कुमाऊं में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट…….

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। यहां पर मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। लिहाजा मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन कुमाऊं में आंशिक तौर पर बादल छाने रहने की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर हिमपात होने का सिलसिला जारी रह सकता है। नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को कहीं कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: बिना पंजीकरण ऊंट चलाने वाले संचालक पर मुकदमा दर्ज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद