गौरीकुंड भूस्खलन में बड़ी अपडेटः सर्च अभियान में दो और शव बरामद

खबर शेयर करें

देहरादून। गौरीकुंड भूस्खलन मामले में सर्च अभियान अभी भी जारी है। इस अभियान के तहत दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही यहां अब तक सात शव मिल चुके हैं।

बता दें कि बीती तीन अगस्त की रात श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन हो गया था। इसमें घटना वाले दिन ही तीन शव बरामद किए गए। जबकि 20 लोग लापता हो गए। इन लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  सर्चिंग के दौरान 05 शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम को लेकर अलर्ट, पढ़े IMD का अपडेट

जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है। आज 12 अगस्त को घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान मलबे में से 2 शव और बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान समय तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 07 हो गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद