Subscribe our YouTube Channel

Almora: बीजेपी ने मनाया स्थापना दिवस

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: भारतीय जनता पार्टी ने आज यहां पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जहाँ है वो अपने समर्पित कार्यकर्ताओ की बदौलत है। 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुआ ये सफर आज एक वृहद रूप ले चुका है 1984 में 2 सांसद वाली पार्टी आज 400 से अधिक सांसद, 1300 से अधिक विधायको में पहुँच गयी है। ये यात्रा अनवरत रूप से जारी है। आज हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना।चाह रहा है इसमें शामिल होकर देश के लिए कुछ करना चाह रहा है और अब कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ रही है। इस दौरान पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश वर्मा, बंसीलाल कक्कड़, रणजीत सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, किरन पन्त, अर्जुन बिष्ट, पूनम पालीवाल,राहुल वोहरा, रेखा आर्य, निशा बिष्ट, गीता जोशी, तुषारकान्त साह,मदन बिष्ट, हरीश रावत, गोविंद मटेला, धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments