लंबे समय तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा भाजपा नेता, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

चंपावत। भाजपा के नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत ब्लॉक के एक गांव की नाबालिग लड़की को लंबे समय से बहला-फुसला कर हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। बताया गया कि आरोपी गांव की नाबालिग से कई माह से दुष्कर्म कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और 363 के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी) कानून 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी नेता पर इससे पूर्व मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद