Subscribe our YouTube Channel

बड़ी खबर… बीजेपी नेता को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता उस दौरान अपने कार्यालय में बैठे थे। बताया जाता है कि द्वारका जिला के मटियाला रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। सुरेंद्र भाजपा किसान मोर्चा नजफगढ़ जिला के प्रभारी थे।

डीसीपी (द्वारका) ने बताया कि थाना बिंदापुर इलाके से फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें एक सुरेंद्र(60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उनकी क्यों हत्या की गई, इस मामले में जांच चल रही है।बीजेपी नेता को गोली मारने वाले मामले पर द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्षधन ने बताया कि अभी मौके पर मामले की छानबीन में पता चला की सुरेंद्र मटियाला को कई गोली मारी गई है। उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। उस समय गोली मारी गई जब वे ऑफिस में थे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड.... धामी कैबिनेट में लिए गए ये फैसले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments