Almora में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया………..

खबर शेयर करें

Almora news: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वी जयंती के अवसर पर याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय अल्मोड़ा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भारत के निर्माण में अटल जी के योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष थे। जिन्होंने भारतीय राजनीति में सुचिता को आगे बढ़ाकर देश का नेतृत्व किया। उनके किए गए ऐतिहासिक कार्यों को आज भी याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा प्रदान की उनके देश के प्रति किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ विपक्ष भी उनके कार्यकाल की सराहना करता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे। आज भी भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने की जबकि संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया।

इस अवसर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह, अरविंद बिष्ट नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री किरन पंत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह, बंसीलाल कक्कड़, देवेंद्र सत्यपाल, दीपक पांडे, आशीष कुमार, पूनम पालीवाल, अर्जुन बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज जोशी, मीना भैसोड़ा, रमा जोशी, लकी वर्मा, लीला बोरा बीना नयाल, चंद्रा जोशी, आनंद कनवाल, करन टम्टा, रमेश लाल, किशन सिंह बिष्ट, आशीष गुरूरानी, पीयूष कुमार, वैभव सिंह, अनमोल, अजय कुमार, विक्रम बिष्ट, राजेंद्र टम्टा, रवि शैली आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद