बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल……प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर बुधवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ।

नगर कीर्तन में सुबह ग्यारह बजे स्थानीय श्रीरामलीला मैदान से प्रारंभ होकर स्टेडियम चौराहा, नैनीताल रोड, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज बस अड्डा, केमू बस स्टेशन, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा से होते हुई वापस श्री रामलीला मैदान में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों, गतका पार्टियों व सिख युवाओं द्वारा एक से बढ़कर एक करतब और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाये गए। वहीं शोभात्रा के दौरान दशमेश गतका दाल के नवयुवकों ने सिख युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा नगर कीर्तन में सिख धर्म की महान विभूतियों की तस्वीरें भी सजाई गई थी। शोभायात्रा के अंत में मुख्य ग्रंथी ने अरदास कर नगर कीर्तन का समापन किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद