आफत की बारिश: कैंटर वाहन पर गिरा बोल्डर, एक कि मौत

खबर शेयर करें

 

पुलिस चौकी के पास की है घटना

सजग पहाड़ डेस्क चम्पावत:

यहां चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के बाद कई जगह पर बंद हो रहा। इस बीच घाट चौकी के पास एक कैंटर वाहन के ऊपर बोल्डर गिर गया। बताया जा रहा हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई है। मृतक खलील अहमद कैंटर चालक पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिथौरागढ़ में रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि खलील अहमद पिथौरागढ़ से रात में कैंटर लेकर घाट चौकी के पास आ गया था लेकिन मार्ग बंद होने के कारण आगे नहीं जा पाया। इसी दौरान घाट के पास ही पहाड़ी से भूस्खलन हुआ जिसमें बड़े-बड़े बोल्डर आकर गाड़ी के ऊपर गिरे इसमें खलील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन लोहाघाट पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा दन्या मार्ग बंद होने के कारण खलील को गंगोलीहाट 108 के माध्यम से इलाज के लिए ले जाया गया ।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट- चढ़ते पारे के बीच आई ये अपडेट,  कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद