ब्रेकिंग: जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ अभद्रता, पुलिस से शिकायत प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही विवाद, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी और जिला प्रशासन नैनीताल की ओर से मंगलवार को पलैर्ट्स मैदान मल्लीताल में लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले विवाद हो गया। आरोप है मैदान में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत के साथ अभद्रता की गई। मामले की शिकायत मल्ली ताल थाने में दे दी गई है। फिलहाल मंगलवार से होने वाली खेल प्रतियोगिता नहीं हो पाई।

खेल विभाग के अनुसार प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क थी और विभागीय मानकों के अनुरूप आयोजित की जा रही थी। टीमों का पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया गया था, जिसमें 32 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

विभाग ने 17 जनवरी को विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी कर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 जनवरी शाम 5 बजे तय की थी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पिछले करीब 20 दिनों से पिच का निर्माण किया जा रहा था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मंगलवार सुबह पहला मैच नेक्सस बनाम नैनीताल जाईट्स के बीच खेला जाना था।


सूत्रों के मुताबिक सुबह 8:30 बजे खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, कर्मचारी और टीमों के खिलाड़ी मैदान पर मैट बिछाने पहुंचे, तभी नगर पालिका अध्यक्ष और 50 से अधिक लोगों ने पिच पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी आधी क्रिकेट मैट बिछाकर खेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने जिला खेल अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अनुचित व्यवहार किया, जिसकी लिखित शिकायत प्रभारी निरीक्षक, थाना मल्लीताल को दी गई है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया की मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन को दी दी गई है। वही मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया। उनसे बात नहीं हो पाई। उनका पक्ष भी मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद