‘लुटेरी दुल्‍हन ‘ पति के प्राइवेट पार्ट को काटा…. फिर हो गई फरार….. यहां की है चौंकाने वाली घटना…… पढ़े खबर

खबर शेयर करें

यह खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की बताई जा रही है। यहां एक नई नवेली दुल्‍हन (लुटेरी दुल्‍हन) बन गई।
महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। इसके बाद वह नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस का मानना है कि ‘लुटेरी दुल्‍हन’ ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्‍याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया।

युवक का कहना है कि उनकी पत्‍नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। पीड़ित शख्‍स का आरोप है कि 22 फरवरी की रात शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के दौरान पत्‍नी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया। जिससे वह कराह उठा।

युवक का कहना है कि दुल्‍हन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई। जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद