अल्मोड़ा: शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन लापता….. चिंता में परिजन…. तलाश में जुटी पुलिस……

खबर शेयर करें

Almora news: शादी के एक सप्ताह बाद यहां एक दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस अल्मोड़ा को मामले की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस के मुताबिक दुगालखोला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया की उसका करीब एक सप्ताह पहले विवाह हुआ। उसकी पत्नी 10 मई को घर से कही काम से जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बताया परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के आयुष कोटनाला की शानदार उपलब्धि, हासिल किया पहला स्थान

एसएसआई ने फोन पर बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया की परिजनों ने यह भी बताया कि जो महिला लापता हुई है। उसका एक सप्ताह पहले ही विवाह हुआ था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद