Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार…. ये है वजह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आज नगर पालिका अल्मोड़ा की बोर्ड बैठक में हंगामा हो गया। कुछ सभासदों ने नगर पालिका के काम पर सवाल उठाते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासद सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, अमित साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा ने प्रेस को जारी पत्र में कहा कि नगर में कई इलाकों में नालियां बन्द है। इससे कई मकानों को खतरा हो गया है। लोग परेशान हैं। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका दफ्तर के नीचे एक दुकान जो संस्था को दी गई है। चर्चा है कि यह दुकान अन्य व्यक्ति को दे दी सभासदों ने कहा कि यह नियम के खिलाफ है। उन्होंने बैठक में दुकान से सम्बंधित दस्तावेज दिखाने को भी कहा गया। लेकिन दस्तावेज नहीं दिखाए गए। इस पर सभासद और गुस्सा हो गए। नामित सभासद दीपक वर्मा ने बताया जब तक नगर पालिका की कार्यशैली ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments