बहन ने की लव मैरिज…. भाईयों ने मार डाला…. फिर हो गए फरार….. यहां की है घटना

खबर शेयर करें

ये खबर पंजाब के पट्टी शहर से है। यहां पर बहन की लव मैरिज से परेशान भाईयों ने बहन की हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। भाईयों ने इस घटना को गांधी चौक में अंजाम दिया।


हत्या का आरोप लड़कीं के सगे और और चचेरे भाई पर है। आरोप है कि तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।थाना सिटी पट्टी बलजिंदर सिंह, डीएसपी पट्टी मनिंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सरहली रोड पट्टी निवासी सुनेहा पुत्री शाम लाल ने करीब 3 महीने पहले गांधी चौक के पास राजन जोशन पुत्र परमजीत सिंह के साथ कोर्ट में प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

घटना के संबंध में मृतका के पति राजन जोशन और उसकी मां किरण जोशन ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सुनेहा के भाई रोहित पुत्र शाम लाल और उसके चचेरे भाई अमर ने गांधी चौक के पास स्थित घर के सामने ही सुनेहा पर चाकू और कृपाणों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सुनेहा की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी. पट्टी मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद