बड़ी खबर….DGP जेल की निर्मम हत्या, जलाने की भी कोशिश

खबर शेयर करें

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। खबर है कि आरोपी ने पहले लोहिया की गला घोंटकर हत्या की और बाद में काटने के लिए बोतल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना बताया और कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जो फरार है। सिंह ने बताया कि संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया। लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की टीम का हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर छापा

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले जिनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद