कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, यशपाल आर्य को है मलाई खाने की आदत, किसान आंदोलन को लेकर भी कही ये बड़ी बात (वीडियो)

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने यशपाल आर्य पर बड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य को मलाई खाने की आदत है। यहां अल्मोड़ा पहुंचे मंत्री से जब सर्किट हाउस में पत्रकारों ने यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मलाई खाने की आदत होती है। पहले वहां थे। यहां सत्ता का सुख भोगा। अब उनको लगता है कि किसान आंदोलन से उनको नुकसान होगा। वह चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बढ़िया काम कर रहे हैं। 100 दिनों में धामी सरकार ने बेहद बढ़िया काम किया है। 2022 के चुनाव में भी बीजेपी पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री महेश नयाल,किरन पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की हत्या का खुलासा- आरोपी गिरफ्तार, ये बताई गई वजह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद