अल्मोड़ा::: कांग्रेस सेवादल से जुड़ने का आह्वान, यहां आयोजित किया गया सम्मेलन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आज यहां होटल शिखर के सभागार में सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सेख प्यारी जान, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष चंपा कुंवर आदि मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की कांग्रेस सेवा दल का गठन 28 अक्टूबर 1923 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एनएस हाड़िकर द्वारा की गई और सेवादल की भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे। देश में सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। वक्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास व मजबूती पर प्रकाश डाला। कहा कि समस्त कांग्रेस जन सेवा दल के विचारधारा से लोगों को जोड़ने हेतु संपूर्ण प्रयास करेंगे वह गांव-गांव में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  झोपड़ियों में आग लगने से भारी क्षति, पांच मवेशियों की जलकर हुई मौत

कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा जोशी, संचालन दिनेश नेगी ने किया।
इस अवसर पर ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल कुमाऊं प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल,दीप सिंह डांगी, सिकंदर पवार पूर्व राज्य मंत्री टीटू पंत, दान सिंह नेगी प्रकाश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल, नीमा कांडपाल, नारायण दत्त पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा शाह,मंजू कांडपाल, सुंदर सिंह मेहरा, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत,नवीन बिष्ट, विपिन सिंह, अंकुर कांडपाल, गोपाल सिंह चौहान, ललित सतवाल, रोहित विक्रम सिंह बिष्ट मनोज बिष्ट पैरिटो जोशी विनोद वैष्णव पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रौतेला सिकंदर पवार आदि लोग उपस्थित रहे।
::::::::::::::::::::::::::::::::::

यह भी पढ़ें 👉  बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई पर मनचलों ने बोला हमला, दो गिरफ्तार

घोटाले की जांच की मांग

अल्मोड़ा। उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच की मांग और भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, और भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा की भाजपा की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ाया जा रहा है। कहा की जब तक न्यायालय संज्ञान नही ले रहा है तब तक भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार को दबाने का काम हो रहा है। उद्यान विभाग में हुए घोटाले मैं लिप्त भाजपा के मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और विधायक प्रमोद नैनवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद