राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करना जैसा :भूपेन्द्र भोज

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक बड़े षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य है।

आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही हिंसक रवैया को अख्यितयार कर चुकी है। राहुल गांधी द्वारा देश की अनेकता में एकता की धूमिल होती छवि को सुधारने एंव देश के आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारत जोडों यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी। जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने घृणित कार्य करके देश के इतिहास में आज के दिन को लोकतंत्र की हत्या के दिन में दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गेठिया के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला अज्ञात शव, सनसनी

जबकि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था। लेकिन , देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तार- तार करके भारतीय संविधान की अवधारणा को समाप्त कर रही है। जो, कि इस नरेन्द्र मोदी सरकार के पतन का बड़ा कारण बनेगी। शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी एंव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशव्यापी बड़े जन आन्दोलन का आरम्भ होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद