अल्मोड़ा न्यूज….दिल्ली सरकार में तैनात प्रशासनिक अफसर के खिलाफ अल्मोड़ा में छेड़खानी का मुकदमा, 17 साल की नाबालिग से छेड़खानी का मामला, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अलमोड़ा। अल्मोड़ा में एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक 17 साल की नाबालिग ने दिल्ली सरकार में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता व उसके परिजनों ने अल्मोड़ा प्रभारी डीएम सीएस मर्तोलिया से मिलकर इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी एबी प्रेमनाथ के खिलाफ राजस्व पटवारी चौकी गोविंदपुर में पॉक्सो एक्ट पॉक्सो 7/8 आईटी 66 डी और आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी एबी प्रेमनाथ का अल्मोड़ा तहसील के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा नामक स्थान में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल का फाउंडर मेंबर बताया जा रहा है।

पीड़ित नाबालिग की माँ ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती। आरोपी उसका अफसर रहा। वह उसके साथ 2009 में भी काम कर चुकी है। उसने बताया कि 2020 आरोपी नौकरी देने के बहाने अपने स्कूल में लाया। बाद में आपसी विवाद के बाद वह 23 फरवरी से 26 मार्च तक जेल में रही। महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी दिल्ली में 12 वी क्लास में पढ़ती है। आरोपी उसे 21 मार्च को अलमोड़ा लाया। 22 मार्च को उसने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। दुराचार का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी मई माह में दिल्ली में उसके घर गया। यहां पर भी उसने छेड़खानी की। इसके बाद वह 17 जून को अल्मोड़ा में पटवारी चौकी में गई। यहां पर एक व्यक्ति उसको मिला। उसने उसको शिकायती पत्र उसको दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुईं। अब वह अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में प्रभारी डीएम से मिली। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि नाबालिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट पॉक्सो 7/8
आईटी 66 डी और आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दिल्ली में सिविल सर्वेंट और यहां पर प्लीजेंट वैली स्कूल का फाउंडर मेंबर है। महिला ने बताया कि आरोपी दिल्ली सचिवालय में अर्बन डवलपमेंट में संयुक्त सचिव है। फिलहाल इस मामले की राजस्व पुलिस जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद