Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा……अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, अब ये रहेगा

खबर शेयर करें

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने शीतकाल के दृष्टिगत नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में किया आंशिक परिवर्तन किया है। अब 7 नवम्बर से नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन इस प्रकार रहेगा।

माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह 8 बजे से सायं 7 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ सुबह 8 बजे से शाम 7.30 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की ओर सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

रविवार के दिन नगर के मालरोड पर वन वे व्यवस्था लागू नही रहेगी। समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात 8 बजे से सुबह 09.00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद दिन के समय 12 बजे से 3 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले समस्त भार वाहनों के लिए सुबह 08.00 बजे से रात 10.00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments