मार्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री धामी, यहां पर ढावा संचालक से पूछा कैसा चल रहा कारोबार

खबर शेयर करें

देहरादून: आजकल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिवस भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई को भी सीएम धामी का बड़ा फैसला माना जा रहा है। आज मुख्यमंत्री सुबह रूद्रप्रयाग में मार्निंग वॉक पर निकल गए। ना कड़ी सुरक्षा ना ही अफसर। सीएम भारी बारिश के बीच तिलवाड़ा गेस्ट हाउस से आगे को सैर पर निकले। छाता लेकर पैदल चलते हुए उन्होंने लोगों से बातचीत की। सीएम ने केदारनाथ हाइवे पर पुरी ढावे में कार्यरत विजय पंवार से बात की। पूछा की इस बार कारोबार कैसा चल रहा है। यात्रा कैसे चल रही है।
सीएम शनिवार को रूद्रप्रयाग जिले के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रात में अफसरों के साथ बैठक भी की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद