बड़ी खबर….चुफाल नाराज, गढ़वाल से बन सकता है उप मुख्यमंत्री, और भी हो सकते कई बदलाव, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

 

धामी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद बीजेपी में कई नेता नाराज

देहरादून: राज्य में नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सियासत और गर्मा गई है। कई वरिष्ठ नेता युवा मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी धामी को सीएम बनाने के बाद से खफा हो गए हैं। डीडीहाट के विधायक और कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल भी इस वजह से नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि कोश्यारी और चुफाल का पहले भी मनमुटाव है। चर्चा यह भी है कि चुफाल ने अपनी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष को बता दी है। कहा यह भी जा रहा है कि वह कैबिनेट मंत्री की आज शपथ नहीं लेंगे। वहीं सियासी गलियारों में ये बात भी सामने आ रही है कि गढ़वाल से एक डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसको लेकर भी मंथन किया जा रहा है। वहीं पहाड़ से बीजेपी अध्यक्ष बनाये जाने की भी चर्चा बेहद तेज है। कुछ विधायक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत भी नाराज बताएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां दी गई धमकी- स्कूलों को बम से उड़ाने का आया ई-मेल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद