अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. कम कर दिया सिटी बस का किराया, अब देनी होगी ये रकम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर में संचालित सिटी बस का किराया कम कर दिया है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि डीएम वंदना के निर्देश के बाद ईओ नगर पालिका ने 2 जनवरी, 2023 से आम नागरिकों के लिए नगर में संचालित सिटी बस के संचालन में लोगों की सुविधा को देखते हुए सिटी बस का किराया पालिका के कार पार्किंग से न्यू कलेक्ट्रेट तक 10 (दस रूपया) प्रति यात्री किराया कर दिया है। पहले यह किराया 25 रुपये था।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने आशा व्यक्त की है कि इस सिटी बस के संचालन एवं किराये की दरों में कटौती किये जाने से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉   नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद