अल्मोड़ा में सिटी बस सेवा शुरू, ये रहेगा बस का शेड्यूल और किराया, आपको भी मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा के लोगों के लिए बेहद काम की खबर है। अब नगर में सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चौघानपाटा से बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मंत्री ने चौघानपाटा से न्यू कलक्ट्रेट तक सफर भी किया। विधायक मनोज तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे। दोनों ने बस का किराया भी दिया। बस सेवा नगर के कर्बला से न्यू कलक्ट्रेट तक संचालित की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस काम के लिए डीएम वंदना की सराहना की।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि बस सुबह 8: बजकर 30 मिनट से कर्बला से चलेगी। माल रोड़ होते हुए न्यू कलक्ट्रेट तक जाएगी। ठीक इसी तरह बस वापस भी आएगी। उन्होंने बताया कि अभी बस का कर्बला से न्यू कलक्ट्रेट तक किराया 30 रुपये रखा गया है। प्रति किमी 2 रुपये के हिसाब से किराया लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस की कुछ दिनों बाद टाइमिंग भी तय की जाएगी। उन्होंने सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए डीएम वंदना का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- गलत जानकारी देने पर एमडीडीए के सुपरवाइजर को किया सस्पेंड

इन लोगों को मिलेगा अधिक फायदा

विकास भवन, न्यू कलक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, जिला कोर्ट जाने और आने वालों को, कर्बला से बाजार आने जाने वाले, पाण्डेखोला से बाजार आने जाने वालों को

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद