कर्नल कोठियाल आज अल्मोड़ा में, ये है प्रोग्राम…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा:आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल आज अल्मोड़ा में हैं। वह यहां पर रोजगार गारंटी यात्रा में भाग लेंगे। इसके अलावा अन्य प्रोग्राम में भी वह भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि सुबह 10 बजे पशु चिकित्सालय से शिखर तिराहा तक रोड शो होगा। 11 बजे से पैदल यात्रा शिखर तिराहा से नंदा देवी तक होगी।इसके बाद नंदा देवी में जन सभा होगी। 1: 15 बजे पत्रकार वार्ता के बाद रोड शो शिखर तिराहा से जाखन देवी, पांडेखोला, कर्नाटक खोला, खोल्टा, खत्याड़ी, करबला, दुगाल खोला, धारानौला होते हुए बाड़ेछीना तक किया जायेगा। यहां पर भी सभा की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद