अल्मोड़ा: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ये है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों के निलंबन के विरोध में गांधी पार्क चौघानपाटा में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की लोकसभा एवं राज्यसभा में संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के 143 सांसदों की अलोकतांत्रिक तरीके से की गई निलम्बन की कार्रवाई का कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा की लोकसभा अध्यक्ष एवं राज्य सभा उपसभापति द्वारा लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए अलोकतांत्रिकता का घिनौना चेहरा सबके सामने लाते हुए कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों के 143 सांसद, जो देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए, उन्होंने जनता ने जो कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी दी है। उसके अनुसार सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे। उनको संसद से निलम्बित कर दिया गया। यह भाजपा के फासीवादी एवं तानाशाही चरित्र का द्योतक ही नहीं अपितु स्वस्थ लोकतंत्र के भविष्य के लिए उचित नहीं है। जिसे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल सहन नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि पर बोले सीएम- अधिकारियों को बांटी जाए प्रभागों की जिम्मेदारी

इस दौरान नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ,विनोद वैष्णव,शाहबुदीन, हेम तिवारी, धीरज गैलाकोटी, अवनी अवशती, एम एस राजपूत, एम के जोशी,सुनील कर्नाटक,रमेश नेगी,ललित सतवाल ,रोहित रौतेला,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,अरविंद रौतेला,मोहन देवली,यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, हर्ष कनवाल,महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह,विपुल कार्की,विक्रम बिष्ट,नारायण दत्त पांडे,आशा थापा,तारु तिवारी,संजीव कर्मियाल,हरेंद्र रावत, दानिश खान,नवल बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद