Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: ईवीएम की निगरानी को कांग्रेस के पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी…..पढ़े खबर

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: कांग्रेज़ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की स्ट्रांग रूम की निगरानी को लेकर की गई अपील के बाद अल्मोड़ा में भी कांग्रेस के पदाधिकारी स्ट्रांग रूम की निगरानी को लेकर अलर्ट हैं। जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी कुंदन सिंह भंडारी और गोपाल सिंह चौहान को ईवीएम की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों ने बीते रविवार को स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुरक्षा सम्बंधी जानकारी ली। पदाधिकारी नियमिय इसकी अपडेट लेंगे।

ये बात कही थी प्रदेश अध्यक्ष ने

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

राज्य में 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद कांग्रेस को स्ट्रांग रूम की निगरानी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इंटरनेट मीडिया के जरिये पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा था कि परिणाम वाले दिन यानी दस मार्च तक स्ट्रांग व मतगणना स्थलों की निगरानी करें।कांग्रेस को आशंका है कि मतगणना से पहले कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए। इस बार राज्य की 70 विधानसभा सीट पर 632 उम्मीदवार मैदान में उतरे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments