अल्मोड़ा में कांग्रेस की बैठक, कई ने ली सदस्यता

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। लोक सभा चुनावों के मध्य जिला कांग्रेस कमेटी की आज बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और नगर प्रभारी परितोष जोशी ने किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इसमें अमरेश पंवार नगर उपाध्यक्ष और प्रभारी राजपुर वार्ड, नीरज पंवार कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनूप भारती जिला मंत्री, अमन अंसारी जिला मंत्री और प्रभारी रामशिला वार्ड, ऋषभ चौहान को संगठन मंत्री नगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की गई जान

इस अवसर पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में विवेक, बादल, अभिषेक, उदय, राजा, निखिल, तोषित, राहुल, आयुष, विजय, विक्की और विक्रम शामिल रहे।

निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के उपाध्यक्ष तारा चंद्र साह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एडवोकेट महेश चंद्र, महेश चंद्र आर्या प्रदेश सचिव सेवादल, कांग्रेस चीफ इलेक्शन एजेंट एडवोकेट कुंदन सिंह भंडारी, दिनेश पिलखवाल, विनोद वैष्णव, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, सुनील कुमार, मनोज वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, डॉ मनोज जोशी, निवर्तमान नगर पालिका सभासद हेम चंद्र तिवारी, नगर महामंत्री वैभव पांडे, बीक पांडे,

यह भी पढ़ें 👉  नहाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, निर्मल रावत, नगर व्यपार मंडल उपसचिव आशीष कुमार, सूरज वाणी, हर्ष कनवाल, कुंदन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, दानिश खान, सुरेन्द्र लाल टम्टा, देव सिंह कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, जया जोशी, फेमिना खान, राधा टम्टा, तारा तिवारी, तारा भंडारी, विश्वास टम्टा, मनीष पवार, जितेन्द्र अधिकारी, पूरन सिंह, छात्र संघ उपसचिव गौरव सतवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद