Almora: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने बीजेपी पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी के स्वागत में हल्द्वानी में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाया है। अल्मोड़ा में आज इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा गांधी पार्क में उपवास किया। भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। वही महँगाई को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि कांग्रेस के पूरे कुमाऊं क्षेत्र की 10 नवंबर को हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद रैली होनी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने जान बूझ कर कांग्रेस के इस कार्यक्रम को बाधित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से बीजेपी का तानाशाही रवैया जारी है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावी घोषणाए कर प्रदेश की जनता को बरगलाने का का आरोप लगाया। वही, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद महँगाई चरम पर है। सरकार आये दिन खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ा रही है, जिससे आम जनता का जीना दुभर हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,वरिष्ठ कांंग्रेसी गीता सैनी,राहुल खोलिया,नवल बिष्ट,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,रमेश नेगी,शहाबुद्दीन,हरीश चन्द्र पाण्डेय,महेश चन्द्र आर्या,रोहन कुमार आर्या,गीता मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन ने भी फेरे के बाद मतदान किया,लोगों से की ये अपील
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद