अल्मोड़ा…. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, उठाई ये मांग

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की मांग की।

ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्व करने का आरोप लगाया। कहा,राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वैमनस्यता की भावना से ग्रस्त होकर फाँसीवादी एंव तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। देश के लोकतंत्र एंव लोकशाही शक्तियों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी का एक लम्बा इतिहास रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म

जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से पदच्युत करना लोकतंत्र के प्रति एक बड़ा अपराध हैं। ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डेय को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  साझा रूप से सशक्त होने के लिए हमें सबसे कमजोर लोगों का करना होगा समर्थनः मोदी


ज्ञापन में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, लीला जोशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, हरेन्द्र प्रसाद शॆली, रमेश नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल विभाग शरद चन्द्र साह, दीपा साह, राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दर बोरा, संजय दुर्गापाल, सुमित कुमार, भुवन अधिकारी, फहीम उद्दीन, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सभासद राजेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कर्म्याल, अमित बिष्ट, नितिन रावत, पंकज काण्डपाल, विशाल साह, बाला रावत, अभिषेक तिवारी, ए के अवस्थी, सरस्वती रोडिया, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल कोरंगा, यकां प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, पंकज कुमार, पीसी सी सदस्य दान सिंह नेगी, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, मंयक बिष्ट, युवराज सिंह, नवीन कनवाल, पूनम आर्या, शहाबुद्दीन, बी के पाण्डेय, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, संजय रावत, मनीराज सिंह, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, देवेन्द्र बिष्ट, जगदीश पाण्डेय, मंजुल मित्तल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद