अल्मोड़ा::: डीजे ना बजाने पर विवाद, मुकदमा, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मामला अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति पर डीजे ना बजाने पर डीजे संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला काफी चर्चा में है।
सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस को बताया की वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही। आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद सुनाड़ी निवासी मुकुल राना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद