अल्मोड़ा न्यूज: यहां अस्पताल से 2 कोरोना संक्रमित महिलाएं गायब, मचा हड़कंप…….

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के अस्पतालों में जांच को आई दो महिलाएं कोरोना संक्रमित निकली। ये महिलाएं बिना बताए लापता हो गई। इससे हड़कंप मच गया। मंगलवार को होली एंजिल निवासी 32 साल की महिला बुखार से पीड़ित थी। यहां पर उसकी कोरोना की जांच की गई। उसमें महिला संक्रमित निकली। डॉक्टरों ने उसे कोविड केंद्र भेजा। लेकिन महिला और उसके परिजन बिना बताए गायब हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है। बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा ने बताया कि महिला की तलाश की जा रहा है। इधर महिला अस्पताल में भी एक गर्भवती कोरोना संक्रमित निकली। इसके बाद बिना बताए वह गायब हो गई। प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल डा. प्रीति पंत ने बताया किमहिला अस्पताल में गर्भवती बिना बताए घर चले गई थी। उसे बुला कर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित, इन छात्रों का शानदार प्रदर्शन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद