क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, गुजरात के जामनगर में ली अंतिम सांस

खबर शेयर करें

दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। वो कैंसर से जूझ रहे थे।

दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था। दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा, इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। मगर जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था।

दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई थी। भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। साथ ही दर्शकों के कहने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी काफी मशहूर थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद