इस इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला ‌विधायक के रिश्तेदार का शव, सनसनी

खबर शेयर करें

रामनगर। यहां वन चौकी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त विधायक के एक रिश्तेदार के रूप में हुई है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को बेलगढ़ वन चौकी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।शव की शिनाख्त रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम शंकरपुर निवासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को जान से मारने की नियत से झोंका फायर, पांच आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि रजत बिष्ट रात बेलगढ़ के आस-पास टहलता दिखाई दिया था। सुबह सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के भतीजे ग्राम शंकरपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट के पुत्र के रूप में मृतक की पहचान हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद