जागेश्वर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन(वीडियो)

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: जागेश्वर और आसपास के इलाकों में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं एक बार फिर एकजुट हो गई। नाराज महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द ही अवैध शराब की बिक्री नहीं रोकी गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। महिलाओं ने डीएम को भी मामले में पत्र भेजा।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वह बीते पांच साल से अवैध शराब की बिक्री रोके जाने की मांग कर रही हैं। पहले भी कई बार आंदोलन कर चुकी हैं। इसके बाद भी अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पाई। महिलाओं ने कहा कि जल्द ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र की महिलाएं आंदोलन तेज करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो घायल


इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, आशा देवी,शांति देवी, दीपा देवी, तारा देवी,मंजू देवी, लीला देवी, पार्वती देवी,जया देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी,परुली देवी,महेश राम, रवि कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मोहन राम, सूरज आर्य, ललित कुमार, मयंक कुमार, गोकुल प्रसाद, अमित कुमार, राजा प्रसाद, हिमांशु प्रसाद, गोलू प्रसाद, नवीन कुमार, नितेश प्रसाद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद