नैनीताल में दीक्षा मर्डर: प्रेमी ने मैसेज देखा, तब से शुरू हुआ विवाद

खबर शेयर करें

नैनीताल: सरोवर नगरी में नोएडा की महिला पर्यटक की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार रात गाजियाबाद से पकड़े गए आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान ने हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि जब
उसने दीक्षा के पुराने ब्वॉयफ्रेंड का मैसेज देखा। तब से उसका दीक्षा के साथ झगड़ा होने लगा। उसका और दीक्षा का छोटी छोटी बात पर रोज विवाद होता। इससे वह बेहद अधिक परेसान हो गया। उसने बताया कि बर्थडे की दिन भी उसका और दीक्षा का विवाद हुआ। जिससे आवेश में आकर उसने गला दबाकर दीक्षा की हत्या कर दी। जिसके बाद वह भाग गया। उसने बताया कि बीते एक साल से वह दीक्षा के साथ लिव इन में रह रहा था।

उल्लेखनीय है कि 15 और 16 अगस्त की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान और दीक्षा दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए। इस दौरान होमस्टे के कमरा नंबर 307 में रात को 1:55 पर दीक्षा की जन्मदिन की पार्टी की। जिसके बाद उनके दोस्त अपने दूसरे कमरे पर चले गए। रात में उन दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी।और वह होटल से भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 24 घंटे में इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने के आसार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद