अल्मोड़ा में दुगालखोला का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां पुलिस ने 7.64 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक दुगालखोला का रहने वाला है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 18 मई की रात में करबला तिराहा अल्मोड़ा पर चेकिंग के दौरान राहुल सिंह बिष्ट (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा के कब्जे से 7.64 ग्राम स्मैक बरामद की। इस पर उसको गिरफ्तार किया। अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बरामद स्मैक की कीमत 76,400 बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद