उत्तराखंड… रात में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज। राज्य में एक बार फिर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए। आधी रात में लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है। उत्तराखंड में 12 नवंबर 2022 को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने के चलते लोगों में दहशत फैल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद