उत्तराखंड में भूकंप के झटके…..दहशत में लोग

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे लोग दहशत में आ गए। ये झटके सुबह करीब पांच बजकर तीन मिनट पर महसूस हुए। जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फार सिस्‍मोलाजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल में ही था, जो 28 किलोमीटर की गहराई में था। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय भटवाड़ी, डुंडा, पुरोला, मोरी सहित आदि स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद