Subscribe our YouTube Channel

पहाड़ का गांव: जंगल में चीड़ के पेड़ में इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस…..हुआ ये…..

खबर शेयर करें

यह खबर कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले से है। यहां पर कपकोट के पुड़कुनी, चलकाना गांव के जंगल में एक चीड़ पेड़ पर इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस लटकी मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों ने यह समझा कि किसी विदेशी खुफिया तंत्र ने इस डिवाइस को लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुँची तो मामला कुछ और ही निकला। बताया जाता है कि पुड़कुनी, चलकाना गांव के जंगल में पिछले दिनों मौसम विभाग देहरादून ने जीपीएस लगी एक डिवाइस को गुब्बारे के जरिए छोड़ा था। जो कि एक चीड़ के पेड़ से लटक गई। इससे मौसम की सटीक जानकारी ली जा रही थी। गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार की सुबह जंगल गए, उन्हें इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस दिखी। उन्होंने उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा को सूचना दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि जीपीएस लगी इस डिवाइस के बारे में गूगल के माध्यम से पता चला कि यह 2961 नंबर की इस डिवाइस मौसम विभाग देहरादून से छोड़ी है। उसके अंदर एक बैटरी लगी थी। जीपीएस के माध्यम से स्थानीय मौसम की जानकारी ली जा रही थी। फिलहाल डिवाइस सुरक्षित है और उसे मौसम विभाग को सौंपा जाएगा।बताया जाता है कि मौसम के सटीक जानकारी के लिए ऐसी डिवाइस छोड़ी जाती है। थर्माकाल के डिब्बे में डिवाइस रखी जाती है गुब्बारे के माध्यम से उसे छोड़ा जाता है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी आदि स्थानों पर भी ऐसी डिवाइस को छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड… अब हर छात्र को मिल सकेगी छात्रवृत्ति, बस करना होगा ये काम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments