अल्मोड़ा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की उठाई मांग, निकाला संवैधानिक मार्च

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी के बैनर तले आज संवैधानिक मार्च का आयोजन किया गया। संवैधानिक मार्च नंदादेवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर चौघनपाटा स्थित गांधी पार्क निकाला गया। जहां पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

इससे पूर्व नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा ने वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कार्मिकों के भविष्य की गारंटी है। लेकिन सरकार ने कार्मिकों की मेहनत की कमाई को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा की सरकार कहती है कि पेंशन लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था खतरे में आ जाएगी। लेकिन दूसरी ओर पूंजीपतियों के हजारों करोड़ो के ऋण माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की नई पेंशन स्कीम अगर इतनी ही अच्छी व्यवस्था है तो सबसे पहले इसे विधानसभा और संसद के सदस्यों पर लागू किया जाए। इस मौके पर सभी ने पुरानी पेंशन बहल होने तक आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार चोर गिरोह

जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, मनोज कुमार जोशी, धीरेंद्र कुमार पाठक, पुष्कर भैसोड़ा, कुलदीप जोशी, डॉ. कैलाश डोलिया, भारतेंदु जोशी, कुलदीप बिष्ट, प्रेमप्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह घुगत्याल, गोपाल सिंह रावत, नवीन जोशी, मनोज पाठक, मोहन चंद्र जोशी, वीरेंद्र रावत, जीवन मेहरा, कैलाश जोशी, अजरा परवीन, केशव जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, मनोज शर्मा, नितेश कांडपाल, डॉ.गिरजाभूषण जोशी, नितेश कांडपाल, मोहन सिंह बिष्ट, रमेश मेहरा, हिमांशु तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर जोशी, मंत्री जगदीश भंडारी, संजय बिष्ट, युगल मठपाल, डीके जोशी, मीनाक्षी जोशी, रजनीश जोशी, गोकुल मेहता, मंजू शर्मा, मीना शर्मा, जीएस नैनवाल, रितेश मेहरा, शीतल सत्यपाल, भास्कर जोशी, सुरेश डंगवाल, गणेश भट्ट, प्रफुल्ल जोशी, कुलदीप सिंह अलमिया, दीपक तिवारी ने संबोधित किया। संचालन धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू महरा ने किया। इस मौके पर बृजेश डसीला, पूरन चंद्र पांडेय, तारा बिष्ट मीनाक्षी जोशी, ललित मोहन जोशी, राधा लसपाल, सुनीता महर, मीना गिरि, निर्मला मेहता, जानकी बिष्ट, अंजली साह, मेघा मनराल, हर्षलक्ष्मी, ऋतु तिवारी, नीमा महरा, रेखा गोस्वामी, देवेश बिष्ट, जीवन लाल साह, हरीश भंडारी, बसंत भट्ट, आनंद पाटनी, बीना तिवारी, महिपाल बनकोटी, अनिल कुमार, उमेश लोहनी, त्रिभुवन बिष्ट, त्रिवेंद्र सिंह, रमा मेहता, बसंत कांडपाल, संजय मेहता, बसंत कांडपाल, मनोज बिष्ट, प्रमोद मेहरा, भुवन जोशी, प्रतिभा कांडपाल, दीप्ति जोशी, सुनीता मेर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद